टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आपने अक्सर देवर-भाभी या जीजा-साली के रिश्तों की चर्चाएं सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने ऐसे रिश्ते के बारे में सोचा है जहां रिश्तों की कोई सीमाएँ, कोई मर्यादाएँ ही ना हो. सुनकर बेशक अजीब लगेगा पर यह सच है जहां बेटी बनाकर बहु को घर लाई सास ने कई सपने सजाए होंगे, पर शायद ही वह ये जानती थी की जिस बहु से वह इतनी उम्मीदें लगाकर घर में लाई थी, वही बहु खुद सास की दुश्मन बन जाएगी. यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं बल्कि अवैध रिश्ते, साजिश और लालच की ऐसी परतें खुलीं, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया.
मामले झांसी के तेहरौली इलाके का है जहां 60 वर्षीय सुशीला देवी की हत्या के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. शुरुआत में पुलिस ने इसे लूटपाट के दौरान हुई हत्या माना, क्योंकि घर से गहने गायब थे. जांच में पता चला कि पहले महिला को बेहोशी का इंजेक्शन दिया गया और फिर गला घोंटकर मार डाला गया. शक के आधार पर जब पुलिस ने बहू पूजा जाटव से पूछताछ की, तो कहानी ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया.
जानकारी के मुताबिक, पूजा की पहली शादी मध्य प्रदेश में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी. कुछ वर्षों बाद पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ गया. आरोप है कि पूजा ने अपने पहले पति की हत्या करवाने के लिए सुपारी तक दिलवाई थी. पति पर गोली चली, लेकिन वह बच गया. मामले में केस दर्ज हुआ और पूजा को जेल भी जाना पड़ा.
कोर्ट के चक्कर लगाने के दौरान उसकी मुलाकात झांसी निवासी कल्याण से हुई. दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे, लेकिन कुछ साल बाद सड़क हादसे में कल्याण की मौत हो गई. इसके बाद पूजा ने कल्याण के परिवार से सहारा मांगा और उनके घर में रहने लगी. इसी दौरान वह कल्याण के बड़े भाई संतोष के करीब आ गई. दोनों ने शादी कर ली, जबकि संतोष पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का पिता था.
मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस सूत्रों के अनुसार, बाद में पूजा के अपने ससुर अजय सिंह से भी संबंध होने की बात सामने आई. इसी बीच पूजा ने परिवार की 8 बीघा जमीन बेचने की योजना बनाई, लेकिन उसकी सास सुशीला देवी इसका विरोध कर रही थीं. आरोप है कि इसी विवाद के चलते पूजा ने अपनी सास को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया.

