क्या आपकी भी सैलरी महीने के अंत तक हो जाती है खत्म? अगर हाँ तो बस फॉलो करें ये 3 आसान स्टेप्स, जो कर देंगे आपकी सेविंग पक्की!

    क्या आपकी भी सैलरी महीने के अंत तक हो जाती है खत्म? अगर हाँ तो बस फॉलो करें ये 3 आसान स्टेप्स, जो कर देंगे आपकी सेविंग पक्की!

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): क्या आपकी भी सैलेरी बढ़ती जा रही है, लेकिन महीने के अंत-अंत तक अकाउंट खाली दिखने लगता हैं? ये आज के युग में काफी ज्यादा आम बात हो गई है. जिसमे आपकी मेहनत तो पूरी रहती हैं, फिर भी महीने के अंत तक सेविंगज़ नहीं हो पा रहा. इसके पीछे की वजह ये है की आपकी कमाई जितनी ज्यादा बढ़ती है उतनी ही खर्च भी बढ़ जाती है,जिसकी आपको एहसास भी नहीं होती है.

    शुरुआत में हमें लगता है कि अगर थोड़ी और कमाई बढ़ जाए तो सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी. लेकिन असलियत यह है कि जैसे-जैसे कमाई बढ़ती है, वैसे-वैसे हमारी आदतें और खर्च भी बढ़ने लगते हैं. नया फोन लेना, बाहर खाना, ऑनलाइन शॉपिंग,ये सब धीरे-धीरे हमारी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाते हैं. और इसी तरह हम “ज्यादा कमाओ, ज्यादा खर्च करो” के चक्र में फंस जाते हैं, जहां बचत पीछे छूट जाती है.

    अगर आप भी ऐसा महसूस कर रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. सिर्फ तीन छोटे बदलाव आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं.

    1.अपने खर्चों को समझें और नियंत्रित करें

    अक्सर हमें लगता है कि हमें पता है हमारा पैसा कहां जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे अलग होती है. महीने के अंत में जब पैसा कम बचता है, तो हमें याद भी नहीं रहता कि खर्च कहां हुआ. इसलिए जरूरी है कि आप अपने हर खर्च को नोट करें, चाहे वह छोटा हो या बड़ा. एक महीने तक ऐसा करने से आपको साफ दिखेगा कि कहां आप जरूरत से ज्यादा खर्च कर रहे हैं. आपको अपनी खुशियों से समझौता नहीं करना है, बस गैर-जरूरी खर्चों को पहचानकर कम करना है.

    2.“पहले बचत, फिर खर्चका नियम अपनाएं

    अधिकतर लोग पहले खर्च करते हैं और जो बचता है उसे सेविंग मान लेते हैं, लेकिन अंत में कुछ बचता ही नहीं. सही तरीका यह है कि सैलरी मिलते ही उसका एक हिस्सा अलग कर दें. इसे अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी समझें. जैसे अगर आपकी आय 30,000 रुपये है, तो कम से कम 20% यानी 6,000 रुपये शुरुआत में ही बचत या निवेश के लिए रख दें. शुरुआत में यह थोड़ा मुश्किल लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत बन जाएगी और आपकी बचत बढ़ने लगेगी.

    3.पैसे को बढ़ाने की आदत डालें

    सिर्फ पैसे बचाना काफी नहीं है. अगर आपका पैसा केवल सेविंग अकाउंट में पड़ा है, तो महंगाई के कारण उसकी कीमत समय के साथ कम होती जाती है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने पैसे को सही जगह निवेश करें. SIP जैसे आसान विकल्पों से शुरुआत की जा सकती है, जहां आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम लगाकर लंबी अवधि में अच्छा फंड बना सकते हैं. साथ ही, एक इमरजेंसी फंड जरूर तैयार करें, जिसमें कम से कम 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर राशि हो.

    अंत में बात साफ है. जिंदगी सिर्फ ज्यादा कमाने से नहीं बदलती, बल्कि पैसे को सही तरीके से संभालने से बदलती है. सही आदतों के साथ कम आय में भी बचत संभव है, जबकि गलत आदतों के साथ ज्यादा कमाई भी बेकार हो सकती है.

    इसलिए आज से ही शुरुआत करें. अपने खर्चों पर ध्यान दें, बचत को प्राथमिकता दें और अपने पैसे को बढ़ाने के तरीके सीखें. धीरे-धीरे आप खुद महसूस करेंगे कि आपका पैसा सिर्फ आ नहीं रहा, बल्कि आपके पास टिक भी रहा है और बढ़ भी रहा है.



    Related News