Bokaro: तुलबुल में अवैध लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की क्यूआरटी टीम पर किया जानलेवा हमला,तीन वाहन क्षतिग्रस्त

    Bokaro: तुलबुल में अवैध लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की क्यूआरटी टीम पर किया जानलेवा हमला,तीन वाहन क्षतिग्रस्त

    TNP DESK- बोकारो वन प्रमंडल के तेनुघाट रेंज अंतर्गत तुलबुल क्षेत्र में हाथियों की उपस्थिति की सूचना पर तैनात क्विक रिस्पांस टीम पर अवैध लकड़ी तस्करों और ग्रामीणों के एक समूह द्वारा हिंसक हमला किया गया. इस घटना में विभाग के तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पांच वन कर्मी घायल हुए हैं, जिनका उपचार वर्तमान में गोमिया में चल रहा है.

     इस संबंध में बोकारो वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर विभाग की टीमें मुस्तैद थीं. गश्त के दौरान टीम ने पाया कि कुछ लोग जंगल में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं. वन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके पर पकड़ा और अवैध लकड़ी व सामग्री को जब्त कर लिया. जब टीम आरोपियों के साथ वापस लौट रही थी, तभी आरोपियों के परिजनों और अन्य असामाजिक तत्वों ने रास्ता रोककर टीम पर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से हमला किया.

    बताया कि हमलावर आदतन अपराधी हैं। इस गंभीर कृत्य के लिए दोषियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. साथ ही, वन अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

    उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वन विभाग वर्तमान में हाथियों के द्वंद्व से लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात प्रयासरत है. इस तरह की हिंसक घटनाओं से विभाग के सुरक्षा प्रयासों में बाधा आती है, जिससे आम जनमानस की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा सकता है. 

    प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों की सूचना विभाग को दें और संकट के इस समय में वन कर्मियों का सहयोग करें.अवैध गतिविधियों और विभागीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा.

    बोकारो, गोमिया से संजय कुमार की रिपोर्ट,

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news