बड़ी खबर: फिर IED विस्फोट से दहला सारंडा जंगल,एका जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    बड़ी खबर: फिर IED विस्फोट से दहला सारंडा जंगल,एका जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रांची

    चाईबासा (CHAIBASA): पश्चिमी सिंहभूम जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चाईबासा के सारंडा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी विस्फोट हो गया. इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है. 

    नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान हुआ ब्लास्ट 

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारंडा क्षेत्र में सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान सुरक्षाबलों की टीम जैसे ही आगे बढ़ी, तभी रास्ते में पहले से लगाए गए आईईडी विस्फोट हो गया.

    नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी

    गौलतलब है कि सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है. हाल के दिनों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को सफलता भी मिली है. ऐसे में इलाके में सक्रिय नक्सली अलग-अलग जगहों पर आईईडी बिछाकर रखे हैं, ताकि ऑपरेशन के दौरान जवानों को नुकसान पहुंचाया जा सके.

    रिपोर्ट- संतोष वर्मा



    Related News