बड़ी खबर : जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को हाईकोर्ट से राहत, रंगदारी मामले में मिली जमानत

    बड़ी खबर : जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को हाईकोर्ट से राहत, रंगदारी मामले में मिली जमानत

    रांची (RANCHI): हत्या के आरोप में जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. रंगदारी मांगने और धमकी देने से जुड़े एक मामले में अदालत ने उसे जमानत दे दी है. यह मामला चतरा जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां अमन श्रीवास्तव के खिलाफ कांड संख्या 50/2026 दर्ज किया गया था.

    पुलिस के अनुसार, अमन श्रीवास्तव पर आरोप था कि उसने जेल में रहते हुए फोन के जरिए रंगदारी की मांग की थी. शिकायत में कहा गया था कि धमकी देकर पैसे वसूलने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद चंदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई तकनीकी साक्ष्य जुटाने का दावा किया था.

    इस मामले में दाखिल जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अमन श्रीवास्तव को जमानत देने का फैसला सुनाया. सुनवाई के दौरान अमन श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र शंकर सिंह ने अदालत में पक्ष रखा.

    हालांकि अमन श्रीवास्तव को इस मामले में जमानत मिल गई है, लेकिन उस पर हत्या समेत कई अन्य गंभीर मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं. ऐसे में उसकी रिहाई अन्य मामलों में कानूनी स्थिति पर भी निर्भर करेगी. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद कानूनी और पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है. वहीं मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां आगे की रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं.



    Related News