बड़ी खबर: नक्सल अभियान के दौरान IED ब्लास्ट,तीन जवान घायल   

    बड़ी खबर: नक्सल अभियान के दौरान IED ब्लास्ट,तीन जवान घायल

    TNPDESK: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को IED ब्लास्ट में तीन DRG जवान घायल हुए है. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती इलाके के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में हुई है.

    बता दे कि यह इलाका कभी नक्सलियों का गठ माना जाता था. लेकिन सुरक्षा बल के जवानों की बढ़ती दबिश से नक्सल अब अंतिम दौर में है. इस इलाके के कई बड़े माओवादी हथियार डाल कर मुख्यधारा में लौटे तो कई मुठभेड़ में मारे गए. इसके बावजूद अभी भी एक दो ऐसे माओवादी बचे है. जिनकी तलाश सुरक्षा बल के जवानों को है.

    इसी बीच शनिवार को जवान नक्सल अभियान में निकले. लेकिन जंगल में पहले से कई आईईडी है.जो जवानों के लिए खतरा है.इसी बीच जैसे हि जवान जंगल में अंदर पहुंचे अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ. जिसमें तीन डिस्ट्रिक्ट रिसर्व गार्ड के तीन जवान घायल हुए है. बताया जा रहा है कि जवानों हालत खतरे से बाहर है.

    घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी की गई और अभियान को कुछ देर रोकने के बाद फिर से शुरू किया गया. अगर इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी होगी तो ऐसे में इस अभियान में आगए बड़ी कामयाबी भी मिल सकती है.

    फिलहाल पुलिस मुख्यालय और जिला मुख्यालय से पूरे घटना पर वरीय अधिकारी नजर बनाए है. नक्सल अभियान में पूरी मोनेटरिंग की जा रही है। जिससे माओवादियों के आखरी सदस्य को भी खत्म किया जा सके. एक मजबूत रणनीति पर जवान काम कर रहे है.

                            



    Related News