Big Breaking: NEET परीक्षा 2026 रद्द, जल्द किया जाएगा एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान

    Big Breaking: NEET परीक्षा 2026 रद्द, जल्द किया जाएगा एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है. परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है.

    एनटीए के अनुसार, केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया. गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 की परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. लेकिन परीक्षा के बाद पेपर लीक और अनियमितताओं की आशंका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे. सोशल मीडिया से लेकर छात्र संगठनों तक ने परीक्षा की निष्पक्षता पर चिंता जताई थी.

    इसी बीच सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला किया. एनटीए ने कहा है कि छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी. एजेंसी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि अगली परीक्षा पूरी पारदर्शिता और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित होगी.

    नीट यूजी देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है, जिसके जरिए एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य मेडिकल कोर्सों में दाखिला मिलता है. परीक्षा रद्द होने के बाद अब लाखों अभ्यर्थियों की नजर नई परीक्षा तिथियों पर टिकी हुई है.



    Related News