बंगाल चुनाव 2026: सीएम रहते हुए पिछले पांच साल में कितनी गरीब हुईं ममता बनर्जी, सरकारी वेतन -पेंशन से क्यों परहेज ?

    बंगाल चुनाव 2026: सीएम रहते हुए पिछले पांच साल में कितनी गरीब हुईं ममता बनर्जी, सरकारी वेतन -पेंशन से क्यों परहेज ?

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आज की राजनीति में यह खबर किसी को भी हैरान कर सकती है. जहां एक डीएसपी अथवा दारोगा करोड़ो के मालिक है, वहीं  सात बार की सांसद और तीन बार की मुख्यमंत्री रहने के बावजूद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के पास अपना कोई घर नहीं है. उनके पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है. वह सरकारी वेतन अथवा पेंशन नहीं लेती हैं. उनकी आय का स्रोत उनकी किताबों से मिलने वाली रॉयल्टी और बैंक में जमा पैसे पर मिलने वाला सूद है. बताया जाता है कि अब तक वह लगभग डेढ़ सौ पुस्तकें लिख चुकी हैं. 

    क्या कहती हैं ममता बनर्जी की सांसद सायोनि घोष

    ममता बनर्जी की सांसद  सायोनि  घोष हर सभा में कहती हैं कि साधारण सूती साड़ी-हवाई चप्पल वाली बंगाल की यह नारी, सब पर भारी. साधारण हवाई चप्पल में दिखने वाली ममता बनर्जी के पास महिला होने के बावजूद गहनों के नाम पर बहुत कुछ नहीं है. उनके पास लगभग दस  मिलीग्राम सोना है. 2021 के चुनाव में उनकी कुल संपत्ति लगभग 16.72 लाख  रुपए थी, जो अब घटकर 15.37 लाख  रुपए रह गई है. यह सब जानकारी चुनावी हलफनामे में दी गई है. भवानीपुर सीट से नामांकन करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी संपत्ति का डिटेल्स  सार्वजनिक कर दिया है.

    ममता बनर्जी के पास ना तो कोई अपनी गाड़ी, न मकान
     
    हलफनामे के अनुसार ममता बनर्जी के पास ना तो कोई अपनी गाड़ी है, न हीं रहने के लिए अपना मकान. ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ है. ममता बनर्जी 1998 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की है. फिलहाल वह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. ममता बनर्जी के पास नकद राशि फिलहाल 75,700 रुपए है. 2 बैंक खातों में कुल 12.76 लाख रुपए जमा हैं. इसमें से एक बैंक अकाउंट चुनावी खर्च के लिए है. ममता बनर्जी के नाम पर न तो कोई कृषि योग्य भूमि है, न ही कोई आवासीय या व्यावसायिक भवन, वह अभी भी अपने पैतृक घर (कालीघाट) में रहती हैं. लगातार 15 साल से बंगाल की मुख्यमंत्री रहते हुए ममता बनर्जी के पास अपनी कोई निजी गाड़ी नहीं है. वे सरकारी या पार्टी के वाहनों का ही उपयोग करती हैं.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news