बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री ने छह गारंटी देकर तृणमूल को घेरा, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी ?

    बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री ने छह गारंटी देकर तृणमूल को घेरा, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी ?

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमला बोला. उन्होंने बंगाल के लोगों को आधा दर्जन गारंटी भी दी. पहली गारंटी में बताया कि भय मुक्त बंगाल होगा, दूसरी गारंटी में कहा कि सरकारी सिस्टम की जवाबदेही होगी, तीसरी गारंटी में कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध की फाइल खुलेंगी. चौथी गारंटी में बताया भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा, पांचवी गारंटी में बताया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडे नहीं बचेंगे, छठी गारंटी में बताया कि सातवां वेतन आयोग लागू होगा. 

    भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार की भविष्यबाणी 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हल्दिया के एक चुनावी सभा में कहा कि 2026 के चुनाव में ममता बनर्जी की विदाई तय है. नंदीग्राम की तरह इस बार भवानीपुर में भी ममता बनर्जी की हार होकर रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने युवाओं के सपने को कुचला है. प्राइवेट सेक्टर का नामोनिशान मिटा दिया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने और तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है.  

    बोले प्रधानमंत्री : तृणमूल के "पाप" को 100 सालों में भी धोना मुश्किल

    उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल  सरकार ने बंगाल के युवाओं के साथ जो कर दिया है, उसके पाप को अगले 100 साल में भी नहीं धोया जा सकता. तृणमूल कांग्रेस युवाओं के साथ दोहरा विश्वासघात किया है. यहां प्राइवेट सेक्टर में कोई नौकरियां नहीं हैं. अगर हैं  भी तो घुसपैठियों को दे दी गई है. सरकारी पदों को तृणमूल कांग्रेस के मंत्री लूट रहे है. प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में फर्जी डॉक्यूमेंट बनाना और पशुओं की तस्करी यही इंडस्ट्री यही सब खुला है. 

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो



    Related News