रांची (RANCHI): झारखंड में एक तरफ गैंगस्टर पर पुलिस का एक्शन तेज है तो दूसरी तरफ अब नए गैंग मौजूदगी दर्ज करा रहे है. पहले प्रिंस खान,राहुल दुबे,राहुल सिंह वारदात को अंजाम देकर सोशल मीडिया पर जिम्मेवारी लेते थे अब लाल बादशाह नाम से नए गैंग के पोस्ट से दहशत है. अब पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुटी है. आखिर यह गैंग कौन चला रहा है और इसके पीछे कौन है.
क्या देश के कुख्यात अब झारखंड में बढ़ा रहे गैंग
दरअसल अब तक इस गैंग की चर्चा नहीं थी. लेकिन हाल के दिनों में यह गोली बारी की घटना को अंजाम देकर खुलेआस वीडियो पोस्ट कर रहा है. फेसबुक पर लाल बादशाह गैंग के नाम से एक पेज बनाया गया है.जिसमें प्रेस रिलीज जारी की गई है. साथ ही वीडियो डाला गया है. जिसमें फायरिंग की घटना को अंजाम देते हुए रिकार्ड किया. हलाकी इस वायरल वीडियो की पुष्टि द न्यूज पोस्ट नहीं करता है. सवाल है कि इस पोस्ट में बमबिहा गैंग का भी जिक्र है. तो क्या अब देश के कुख्यात गैंगस्टर की नजर झारखंड पर है.
पलामू में फायरिंग का दावा
इस दावा किया गया है कि इस घटना को पलामू के डाल्टनगंज स्तिथ एक घर पर किया गया है. इस पोस्ट के बाद झारखंड पुलिस अलर्ट है. और लाल बादशाह गैंग पर शिकंजा कसने की तैयारी में है. जिससे आगे गैंग ना बढ़ सके. लेकिन पोस्ट के सामने आने के बाद कारोबारियों में जरूर दहशत का माहौल है.
झारखंड गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अगर हाल के दिनों में देखे तो झारखंड के अलग अलग हिस्से में कई गैंगस्टर सक्रिय दिखे. प्रिंस खान से लेकर राहुल दुबे और राहुल सिंह ने कई वारदात को अंजाम दिया. जिसके बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई भी की और कई शूटरों का एनकाउंटर किया गया.जिससे अपराधियों में एक खौफ का माहौल बन सके. रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने दो टूक जवाब भी दिया. अगर कोई गोली चलाता है तो उसे गोली से ही जवाब दिया जाएगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+


