बीजेपी में जमकर बरसे आनंद मोहन, कहा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का नेता मुझसे डरता है, वो मुझे अच्छा लगा

    बीजेपी में जमकर बरसे आनंद मोहन, कहा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का नेता मुझसे डरता है, वो मुझे अच्छा लगा

    शिवहर (SHIVHAR): जेल से निकलने के बाद पहली बार पूर्व सांसद आनंद मोहन शिवहर पहुंचे. यहां उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. गांधी नगर भवन शिवहर में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. नाम लिए बगैर आनंद मोहन गृह मंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर बरसे.

     खुले मंच से दिया विरोधियों को चैलेंज

     जेल से रिहा होने के मामले पर सवाल उठाने वालों को आनंद मोहन ने खूब खरी खोटी सुनाई और विरोधियों को खुले मंच से चैलेंज दिया. उन्होंने कहा कि जो डर गया, समझो वह मर गया. आनंद मोहन ने कहा कि जिससे हम लड़ते हैं तो ताल ठोक कर लड़ते हैं. किसी से गले मिलते हैं तो हृदय उड़ेल देते हैं. आनंद मोहन ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी का शीर्ष नेता 16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से डर जाए. अगर आनंद मोहन से डर लग है तो यह डर मुझे अच्छा लगा. उन्होने कहा की जो कहते थे की तिलक तराजू और तलवार इनको मारो की बात करते थे वह प्रवचन दे रहें है. उन्होने कहा की जब आनंद मोहन अपराधी था तो सरकार बचाने के लिय आनंद मोहन का मदद क्यों लिया.

     इस दौरान समारोह में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के नेताओ ने चांदी और सोने का मुकुट पहनाकर आनंद मोहन और पूर्व सासंद लवली आंनद का स्वागत किया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दसई चौधरी, शिवहर विधायक चेतन आनंद ने संबोधित किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news