ऊंट ने अपने मालिक को दी दर्दनाक मौत, सिर को जबड़े से पकड़कर जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

    ऊंट ने अपने मालिक को दी दर्दनाक मौत, सिर को जबड़े से पकड़कर जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-इंसान की जानवरों से दोस्ती मिसाल दी जाती है. लेकिन, कभी-कभी ये जानवर ऐसे बहक जाते है कि अपने मालिक को ही जान लेने पर उतारू हो जाता है. ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के चुरु में जहां एक ऊंट ने अपने मालिक को गुस्से में उसका सिर जबड़े में फंसा लिया और जमीन पटक-पटक कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

    यह डराने वाली घटना चुरु जिले सरदारशहर तहसील के अजीतसर गांव की है. जहां ऊंट ने मालिक को दर्दानक मौत दी . चीखने –चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ौसी दौड़े , लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी. बताया जा रहा है कि मारने के बाद ऊंट अपने मालिक के शव के पास ही बैठा रहा. एक महीने पहले ही ऊंट खरीदा गया था . इस घटना के बाद ऊंट को पेड़ से बांध दिया गया.

    जानकारी के मुताबिक, किसान रामलाल देहड़ू अपने खेत में गया था. इस दौरान सुबह सात बजे ऊंट ने जबड़े से रामलाल का सिर पकड़ लिया . काफी चिल्लाने के बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंच सके, तब तक उसकी मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद हनुमान राम ने थाने में रिपोर्ट दी है.



    Related News