25 नवंबर को हो सकती नई सरकार के मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    25 नवंबर को हो सकती नई सरकार के मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    पटना(PATNA):बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक गतिविधि के तहत 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे मुख्य सचिवालय, पटना स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है. इसके लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा सभी मंत्रीगण को आधिकारिक निर्देश भेजे गए है साथ ही राज्यपाल के प्रधान सचिव, विकास आयुक्त और वित्त विभाग के प्रधान सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी बैठक की सूचना उपलब्ध कराई गई है.

    TRE-4 पर निर्णायक फैसला संभव

    सूत्रों के अनुसार, यह बैठक कई अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुचर्चित प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय लेने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है. एजेंडे में सबसे प्रमुख विषय शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के आगामी चरण से जुड़े प्रस्ताव है.अनुमान है कि इस चरण में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी है, जिसके लिए वित्तीय और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर व्यापक मंजूरी की आवश्यकता होगी.

    बुनियादी ढाँचे और निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार

    बैठक में राज्य के विकास को नई गति देने वाले कई नए निर्माण परियोजनाओं और बुनियादी ढाँचे से संबंधित प्रस्तावों को भी रखा जाएगा.इन परियोजनाओं के स्वीकृत होने पर राज्यभर में सड़क, भवन, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़े ढाँचागत सुधारों को बल मिलने की उम्मीद है.

    वित्त विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका

    चूँकि बैठक की सूचना वित्त विभाग के प्रधान सचिव को भी दी गई है, यह संकेत मिलता है कि मंत्रिपरिषद कई नए वित्तीय प्रस्तावों, बजट आवंटन और विभिन्न विभागों के लिए फंड स्वीकृति पर चर्चा करेगी. TRE-4 जैसी बड़ी भर्तियों और निर्माण कार्यों के लिए भारी वित्तीय मंजूरी अपेक्षित है, जिस पर कैबिनेट की अंतिम मोहर लगेगी.

    सरकारी प्राथमिकताओं का संकेत

    25 नवंबर को प्रस्तावित यह बैठक मौजूदा सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से दर्शाएगी. विशेषकर TRE-4 जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर होने वाला निर्णय लाखों युवाओं और राज्य की शिक्षा व्यवस्था के भविष्य को प्रभावित करेगा. इसके साथ ही विकास व रोजगार सृजन की नई संभावनाएँ भी खुल सकती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news