TNP DESK- इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 362 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती गृह मंत्रालय (MHA) के तहत आयोजित की जाएगी. आवेदन 22 नवंबर से शुरू हो रहा है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
भर्ती में ACIO, JIO, सुरक्षा सहायक, MTS, और टेक्निकल कैटेगरी सहित कई पद शामिल हैं.
योग्यता (Eligibility)
पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक/इंजीनियरिंग तक रखी गई है. उम्मीदवारों की उम्र भी तय मानदंडों के अनुसार ही मानी जाएगी.
आयु सीमा
न्यूनतम : 18 साल
अधिकतम : 25 साल
आवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS: 650 रुपए
SC/ST/महिला उम्मीदवार: नि:शुल्क
कैसे करें आवेदन?
इंटेलिजेंस ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“Recruitment” सेक्शन में जारी नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।