रामगढ़ पुलिस के 6 पदाधिकारियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश, जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग

    रामगढ़ पुलिस के 6 पदाधिकारियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश, जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग

    रामगढ़ ( RAMGARH) : गिरती कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने जिले के छह पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. साथ ही सभी को तत्काल प्रभाव से तबादला किए गए स्थलों पर कमान संभालने का निर्देश मिला है.

    आपको बता दें कि पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक अजय कुमार साहू को कोर्ट प्रभारी रामगढ़ बनाया गया है. इसके अलावा पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार रजक को अभियोजन कोषांग का प्रभारी बनाया गया है. पुलिस अवर निरीक्षक भूतनाथ सिंह मुंडा को रक्षित अवर निरीक्षक प्रथम रामगढ़ की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

    इसके अलावा रामगढ़ थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार को गोला थाना भेजने का आदेश जारी हुआ है. एसडीपीओ कार्यालय में तैनात सहायक अवर निरीक्षक सुखलाल राम को प्रभारी सीपीएमएस शाखा बनाया गया है. इसके अलावा सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय रामगढ़ में प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news