मधुबनी : सेप्टिक टैंक की सफाई करने गया एक मजदूर, नहीं लौटने पर बारी-बारी से 3 उतर गए नीचे, जानिये फिर क्या हुआ

    मधुबनी : सेप्टिक टैंक की सफाई करने गया एक मजदूर, नहीं लौटने पर बारी-बारी से 3 उतर गए नीचे, जानिये फिर क्या हुआ

    मधुबनी (MADHUBANI): मधुबनी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि चार मजदूर की मौत हो गई है. घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के हरिने गांव की है. बताया जाता है कि नवनिर्मित शौचलय टैंक की सेटिंग व कचरे की सफाई करने के लिए 35 वर्षीय मोहम्मद कलाम टैंक के अंदर गया जो बाहर नहीं आया. बाद में रंजय कुमार, विकास कुमार और संतोष कुमार एक-एक कर उस मजदूर को देखने के लिए गए उस दौरान उन सभी की भी मौत हो गई. बताया जाता है कि शौचालय  टैंक का शटरिंग खोलकर टैंक की सफाई की जानी थी. इसी दौरान दम घुटने से हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस हादसे में 4 लोगों के मौत से गांव में शोक का मातम पसरा हुआ है.घटना की सूचना पाकर हरलाखी थाना के एसएचओ अनुज कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजा है. पुलिस घटना को लेकर विस्तृत छानबीन में भी जुटी हुई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news