नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- केंद्र में अगर बनी सरकार तो पिछड़े राज्यों को देंगे विशेष दर्जा 

    नीतीश कुमार का बड़ा बयान, कहा- केंद्र में अगर बनी सरकार तो पिछड़े राज्यों को देंगे विशेष दर्जा

    पटना(PATNA):  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा (Cm Nitish on Special Status For Bihar) दिलाने की मांग करते रहे हैं. अब जब उनकी दावेदारी देश के प्रधानमंत्री के चेहरे के तौर पर हो रही है तब ऐसे में उन्होंने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की वकालत की है. उन्होंने कहा है कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो तो निश्चित रूप से पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा. उन्होंने कहा कि हम सिर्फ बिहार की बात नहीं कर रहे हैं  कुछ और भी पिछड़े राज्य   हैं जिन्हें विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. इससे पहले भी नीतीश कुमार ने कई बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग की है. उनका कहना है कि बिहार के विकास के लिए हमें विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं हमेशा विशेष राज्य दर्जे की मांग उठाते रहा हूं, मैंने कभी इसे नहीं छोड़ा. 

     



    Related News