शराब दुकान से कर्मचारी हर दिन गायब करता था महंगी शराब,आखिर में खुला राज तो पहुंचा सलाखों के पीछे  

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 14, 2026

हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित एक विदेशी शराब की दुकान में लाखों कि चोरी का खुलासा हुआ है जहां करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दुकान में कार्यरत हिरणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर निवासी श्रवण कुमार साव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की. 

पाकुड़(PAKUR): जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित एक विदेशी शराब की दुकान में लाखों कि चोरी का खुलासा हुआ है जहां करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने दुकान में कार्यरत हिरणपुर थाना क्षेत्र के देवपुर निवासी श्रवण कुमार साव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की. इस संबंध में दुकान के मैनेजर जितेश कुमार सिंह द्वारा हिरणपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की रकम में से 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं. घटना के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि दुकान का ही कर्मचारी निकला.

आपको बता दें, मैनेजर जितेश कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 10 जुलाई की देर शाम दुकान को रोजाना की तरह बंद किया गया था. दुकान की चाबी कर्मचारी श्रवण कुमार साव अपने साथ लेकर चला गया था. अगले दिन सुबह उसी कर्मचारी ने फोन कर दुकान में चोरी होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही हिरणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की, जिसमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले. फुटेज की जांच के बाद पुलिस का संदेह श्रवण कुमार साव पर गया.

इसके साथ ही गहन पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने श्रवण कुमार साव को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं, जबकि चोरी की बाकी रकम के संबंध में पूछताछ जारी है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की शेष राशि कहां खर्च की गई या छिपाई गई है. मामले में आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.