एक साथ दो पत्नी को रखना चाहता था पति,विवाद हुआ शुरू फिर पहली के साथ कर दिया कांड  

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 14, 2026

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोनांगहातु गांव स्थित कीड़ासाई टोला में सोमवार सुबह घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दूसरी पत्नी को घर लाने के विवाद में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पहली पत्नी की गमछे से मुंह दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

चाईबासाः जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोनांगहातु गांव स्थित कीड़ासाई टोला में सोमवार सुबह घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दूसरी पत्नी को घर लाने के विवाद में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पहली पत्नी की गमछे से मुंह दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कीड़ासाई निवासी कानूराम डिग्गी ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी शुरू कुई की गमछे से मुंह दबाकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने गांव के मुंडा उदय लागुरी को जानकारी दी. इसके बाद मुंडा ने जगन्नाथपुर थाना पुलिस एवं मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दी.

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने आरोपी पति कानूराम डिग्गी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया.

मृतका के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2012 में शुरू कुई की शादी कानूराम डिग्गी से हुई थी. आरोप है कि बाद में कानूराम ने दूसरी शादी कर ली थी और पहली पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था. इसी विवाद को लेकर लगभग 20 दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी कराया गया था.

ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले कानूराम अपनी दूसरी पत्नी को घर लेकर आया था. तभी से पहली पत्नी और आरोपी के बीच लगातार विवाद चल रहा था. सोमवार सुबह करीब 8 बजे पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी को घर में प्रवेश करने से रोक दिया. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने कथित रूप से गमछे से उसका मुंह दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

मृतका के भाई अरविंद मुंडा के लिखित आवेदन पर जगन्नाथपुर थाना में कांड संख्या 34/2026 दर्ज किया गया. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कानूराम डिग्गी, निवासी तोनांगहातु गांव के कीड़ासाई टोला, को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.