सहरसा में ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 11, 2026

सहरसा जिले से गोलीबारी की खबर सामने आई है जहां शहर के रिफ्यूजी चौक स्थित मछली बाजार इलाके में शनिवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

 

सहरसा (SAHARSA):बिहार के सहरसा जिले से गोलीबारी की खबर सामने आई है जहां शहर के रिफ्यूजी चौक स्थित मछली बाजार इलाके में शनिवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

पीड़ित पक्ष के सरफराज का आरोप है कि वह पटना से लौट रहे थे. इसी दौरान उन्होंने अपनी जमीन पर जेसीबी से कच्चे निर्माण को तोड़ते हुए बड़ी संख्या में लोगों को देखा.जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. सरफराज का कहना है कि हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण वह किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है.

आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर छापेमारी जारी

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.फिलहाल इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.