और करो इश्क ! शादीशुदा प्रेमिका को घर छोड़ने पहुंचा था प्रेमी, फिर घरवालों ने जो किया, देखें वीडियो

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 11, 2026

बिहार से आए दिन प्रेम प्रसंग के अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं, जिसे पढ़कर और देखकर सभी का माथा चकरा जाता है.वहीं एक बार फिर बिहार के बाढ से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर बिहार में दहेज प्रथा और पकड़ौआ विवाह को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, यह पूरा मामला सिविल कोर्ट से जुड़ा है, जहां नीतीश कुमार नाम के युवक ने पकड़ौआ विवाह को लेकर हंगामा किया.उसका आरोप है कि वह सीता नाम की युवती को छोड़ने के लिए उसके घर आया था,

बाढ़ (BARH):बिहार से आए दिन प्रेम प्रसंग के अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं, जिसे पढ़कर और देखकर सभी का माथा चकरा जाता है.वहीं एक बार फिर बिहार के बाढ से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर बिहार में दहेज प्रथा और पकड़ौआ विवाह को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, यह पूरा मामला सिविल कोर्ट से जुड़ा है, जहां नीतीश कुमार नाम के युवक ने पकड़ौआ विवाह को लेकर हंगामा किया.उसका आरोप है कि वह सीता नाम की युवती को छोड़ने के लिए उसके घर आया था, लेकिन उसके घरवालों ने पकड़कर जबरदस्ती मंदिर ले जाकर उसकी शादी करवा दी.

 काफी पेचीदा है मामला

मामला काफी पेचीदा लगता है क्योंकि लड़के का कहना है कि वह सीता की छोटी बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके घरवालों ने जबरन उसकी शादी उसकी बड़ी बहन से करवा दी, जो शादीशुदा थी, एक बच्चे की मां है और तलाकशुदा है.जबकि सीता का कहना है कि वह पिछले दो महीने से नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत करती थी. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. सीता अस्पताल में नर्स का काम करती है.इसी दौरान उसकी मुलाकात बेगूसराय के नीतीश कुमार से हुई.इनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और बातचीत शुरू हो गई.हालांकि, नीतीश कुमार का कहना है कि वह सीता से शादी नहीं करना चाहता था.उसके घरवालों ने जबरन मारपीट कर उसका पकड़ौआ विवाह करवा दिया.

पढ़े क्या है प्रेमी का आरोप

नीतीश कुमार का कहना है कि उसके घरवालों ने उसको पकड़कर रातभर रखा और सुबह मंदिर में ले जाकर शादी कर दी, जबकि वह यह शादी नहीं करना चाहता था.उसका आरोप है कि सीता पहले भी शादी करने का दबाव बनाती थी और आत्महत्या करने की धमकी देती थी.वहीं, सीता ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. वहीं, मंदिर में शादी करने के बाद जब मामला बिगड़ गया और सिविल कोर्ट पहुंचा, तो वहां कोर्ट मैरिज करने से लड़के ने इनकार कर दिया, जहां जमकर हंगामा हुआ और फिर पूरा मामला थाने पहुंच गया.

लड़की के घर वालों ने दहेज मांगने का आरोप लगाया

लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़का शादी करने के लिए तैयार था, लेकिन वह 20 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था, क्योंकि उनकी बेटी शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां भी है.दहेज नहीं देने की वजह से वह सीता से शादी से इनकार कर रहा है.वहीं, लड़के का कहना कुछ और है.अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच में किस बात का खुलासा होता है. फिलहाल, पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.