सोलापुर एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले रनवे से फिसला ट्रेनर विमान, महिला ट्रेनी पायलट बाल-बाल बची

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 12, 2026

महाराष्ट्र के सोलापुर एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा टल गया. यहां उड़ान भरने की कोशिश के दौरान एक ट्रेनर विमान अचानक रनवे से फिसलकर नीचे उतर गया. विमान में एक महिला ट्रेनी पायलट सवार थी. गनीमत रही कि इस हादसे में महिला पायलट को कोई चोट नहीं आई और उसकी जान सुरक्षित बच गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला ट्रेनी पायलट विमान को टेकऑफ कराने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान विमान रनवे से फिसल गया और रनवे से नीचे चला गया. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया. दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं. राहत की बात यह रही कि विमान में सवार महिला ट्रेनी पायलट पूरी तरह सुरक्षित है. फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की असली वजह सामने नहीं आई है.

सोलापुर एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से अभी तक हादसे को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, इस घटना के बाद ट्रेनिंग विमानों की सुरक्षा और टेकऑफ के दौरान जरूरी सावधानियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

विमान ने आसमान में उड़ान भरने से पहले ही रनवे पर दम तोड़ दिया... गनीमत रही कि इस हादसे में महिला ट्रेनी पायलट की जान बच गई. सवाल है—आखिर उड़ान से पहले हुई इस चूक की वजह क्या थी?