बिहटा में कपड़े के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; चार दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 12, 2026

पटना:बिहटा से बड़ी खबर है,जहां चीनी मिल रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज परिसर में बने कपड़े के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया.आग की विकराल लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

 

पटना:बिहटा से बड़ी खबर है,जहां चीनी मिल रोड स्थित एक कोल्ड स्टोरेज परिसर में बने कपड़े के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया.आग की विकराल लपटें देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई. हालात ऐसे थे कि स्थानीय लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर बाल्टी और मोटर के सहारे आग बुझाने की कोशिश करने लगे. लेकिन आग की भयावहता के सामने उनकी तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुईं.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो बड़ी और दो छोटी, कुल चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अग्निशमन कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.इस अगलगी में करीब 40 से 50 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

 

सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी शशिकांत प्रसाद सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. पीड़ित की ओर से लाखों रुपये की क्षति की जानकारी दी गई है.उन्होंने बताया कि गोदाम में अग्नि सुरक्षा से जुड़े दस्तावेजों और इंतजामों की भी जांच की जाएगी. फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है.