Tnp desk: कोलकाता से बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आई है. शहर के एक होटल में देर रात अचानक आग भड़क उठी.देखते ही देखते आग ने कई कमरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है. मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं.
घटना उस वक्त हुई जब होटल में ठहरे ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे. अचानक उठे धुएं और आग की लपटों ने होटल में अफरा-तफरी मचा दी. कुछ लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि कई लोग अंदर ही फंस गए
घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद होटल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक मृतकों में बांग्लादेश से आए कुछ लोग भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये लोग इलाज के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे थे.
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि होटल में आग आखिर लगी कैसे?फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. इस हादसे ने होटल में सुरक्षा इंतजामों और फायर सेफ्टी व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कोलकाता के इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर होटल और इमारतों में फायर सेफ्टी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों का इलाज और घटना की पूरी जांच करना है.
