पटना के चर्चित शिक्षक खान सर उर्फ फैजल खान को मंगलवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिली.कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 3 जुलाई तक टाल दी है. यानी अगले तीन दिनों तक खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगी है. आपको बता दें कि आज उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई निर्धारित थी, लेकिन कोर्ट की ओर से कोई फैसला नहीं सुनाया गया.
कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर सुनवाई 3 जुलाई तक टाली
आपको बताएं कि कोर्ट ने पुलिस से फायरिंग मामले की केस डायरी मांगी थी, जिसे पुलिस ने पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश कर दिया था.लोगों को उम्मीद थी कि केस डायरी को पढ़ने के बाद कोर्ट कोई बड़ा फैसला लेगा, लेकिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अध्ययन करने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई के लिए निर्धारित कर दी.बताया जा रहा है कि फैजल खान की ओर से एक अतिरिक्त आवेदन भी दाखिल किया गया है. उसी आवेदन पर विचार करते हुए कोर्ट अब 3 जुलाई को अग्रिम जमानत याचिका पर आगे की सुनवाई करेगा.फिलहाल फैजल खान को कोई अंतरिम राहत नहीं मिली है.
पढ़िए क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि 2 जून 2026 को पटना के ग्लोबल खान इंस्टीट्यूट पर गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसके बाद खान सर ने ज्ञान बिंदु इंस्टीट्यूट के संचालक रोशन सर पर आरोप लगाया था.इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं इस दौरान उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की मौत हो गई थी. जिसके बाद उनको जमानात दी गई थी.अब सबकी नजर 3 जुलाई की सुनवाई पर टिकी है कि आखिर कोर्ट खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर क्या फैसला सुनाता है.
