पलामू में युवक की गोली मारकर हत्या, आठ अपराधीक घटनाओं का आरोपी है मृतक

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 3, 2026

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पुरंदरबीघा में ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है . ओमप्रकाश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. ओमप्रकाश पर अकेले हुसैनाबाद थाना में आठ मामलों में एफआईआर दर्ज है. 

 

पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पुरंदरबीघा में ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है . ओमप्रकाश सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. ओमप्रकाश पर अकेले हुसैनाबाद थाना में आठ मामलों में एफआईआर दर्ज है. ओम प्रकाश सिंह बुधवार की रात अपनी गाड़ी को रोक कर किसी से बात कर रहे थे इसी क्रम में बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और उन्हें गोली मार दिया. गोली लगने के बाद वह गाड़ी से उतरकर भाग रहे थे इसी क्रम में अपराधियों ने उन्हें दुबारा से गोली मारी. स्थानीय ग्रामीण एवं परिजन ओमप्रकाश सिंह को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. हालांकि ओमप्रकाश सिंह को लेकर सदर अस्पताल मेदिनीनगर गए, डाक्टरों ने यहां भी मृत घोषित कर दिया है. ओमप्रकाश सिंह हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कचरा गांव के रहने वाले थे. ओम प्रकाश सिंह पर पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज है. पलामू एसपी कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है जिसके बाद आगे की कारवाई किया जा रहा है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन एवं शुभचिंतक ओमप्रकाश सिंह को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. जिस इलाके में यह घटना हुई है वहां से हुसैनाबाद के विधायक का घर भी नजदीक में है.

ओमप्रकाश सिंह पर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का है आरोप

ओमप्रकाश सिंह पर पलामू के हुसैनाबाद में 2018 से 2024 के बीच कई आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं. जिसमें तीन आर्म्स एक्ट के मामले है . पलामू पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश सिंह हुसैनाबाद थाना कांड सं० 202/18, दिनांक 16.02.2018, धारा 147/341/325/307/504/385 आईपीसी एवं 27 आर्म्सएक्ट. हुसैनाबाद थाना कांड सं० 226/18, दिनांक09.09.2018, आईपीसी धारा 147/323/352/441/354/379/504 . हुसैनाबाद थाना कांड सं० 298/18, दिनांक 06.12.2018, धारा 420/414/273/290/34 आईपीसी एवं 47ए उत्पाद अधिनियम. हुसैनाबाद थाना कांड सं० 173/19, दिनांक 26.06.2019, धारा 25(1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट. हुसैनाबाद थाना कांड सं० 241/2020, दिनांक 15.09.2020, धारा 272/290/414/420/34 आईपीस. हुसैनाबाद थाना कांड सं० 31/2021, दिनांक 06.02.2021, धारा 341/323/325/379/504/506/34 आईपीसी एवं 3/4 एससी एसटी एक्ट, हुसैनाबाद थाना कांड सं० 50/24, दिनांक 09.03.2024, आईपीसी की धारा 341/323/353/34 .हुसैनाबाद थाना कांड सं० 65/2024, दिनांक 24.03.2024 को आईपीसी की धारा 290/336 एवं 25(1-b)a/26/21/35 आर्म्स एक्ट के आरोपी है.