दुर्गा पूजा पर झारखंड में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 500 से अधिक स्पेशल ब्रांच के अधिकारी-जवान सादे लिबास में रहेंगे तैनात

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 15, 2026

रांची (RANCHI): झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी की है. पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से स्पेशल ब्रांच के 500 से अधिक अधिकारियों और जवानों को राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है. ये सभी सादे लिबास में रहकर पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेंगे. पुलिस का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना और किसी भी संभावित खतरे की सूचना समय रहते संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना है. इस विशेष तैनाती में 20 से अधिक डीएसपी, 40 से ज्यादा इंस्पेक्टर, 150 से अधिक सब-इंस्पेक्टर और करीब 300 जवान शामिल हैं. सभी को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. ये अधिकारी और जवान आम लोगों के बीच रहकर गतिविधियों पर नजर रखेंगे और लगातार खुफिया सूचनाएं एकत्र करेंगे. प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अलर्ट किया जाएगा.

राजधानी रांची में सुरक्षा के मद्देनजर कांके रोड से लेकर मेन रोड तक विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है. इस क्षेत्र में स्थित पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर रहेगी. वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों और जवानों को तैनात किया गया है. डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और जवान अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रहकर भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखेंगे और संभावित संवेदनशील परिस्थितियों की जानकारी जुटाएंगे. इन अधिकारियों की ओर से एकत्र की गई खुफिया जानकारी संबंधित जिले के एसपी और पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी. इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते आकलन कर जरूरी कदम उठाने में मदद मिलेगी.

पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पिछले वर्षों में दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाए. जिन स्थानों पर पहले विवाद, तनाव या अन्य अप्रिय घटनाएं सामने आ चुकी हैं, वहां विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है. जरूरत पड़ने पर ऐसे इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी. स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थान पर संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की आशंका मिलने पर बिना देर किए संबंधित जिले के एसपी और पुलिस मुख्यालय को सूचना दें. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बल की जरूरत पड़ने पर भी समय रहते जानकारी उपलब्ध करानी होगी. पूरे दुर्गा पूजा पर्व के दौरान स्पेशल ब्रांच की टीम लगातार खुफिया इनपुट जुटाएगी. इसका उद्देश्य संभावित खतरे की पहचान कर पुलिस को पहले से सतर्क करना है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके और राज्य में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो.