IND बनाम wi टी 20 में 1600 से 18000 तक के टिकट की होगी बिक्री,JSCA ने जारी किया लिस्ट

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 29, 2026

रांची के JSCA में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तैयारी शुरू हो चुकी है. इंडिया बनाम वेस्ट इंडिज के बीच होने वाले टी 20 मैच को लेकर अब टिकट के दाम अनाउन्स कर दिए गए. 

 

रांची: रांची के JSCA में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की तैयारी शुरू हो चुकी है. इंडिया बनाम वेस्ट इंडिज के बीच होने वाले टी 20 मैच को लेकर अब टिकट के दाम अनाउन्स कर दिए गए. जिसमें 1600 से 18 हजार तक के दाम तय किए गए. JSCA की ओर से बताया गया है कि जल्द ही ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की बिक्री भी शुरू की जाएगी. साथ ही टिकट और अन्य व्यवस्था पूरी की जा रही है. 

भारत बनाम वेस्ट इंडीज के बीच पहला टी 20 मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. जिसके बाद दूसरा मैच रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा. मैच को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह है. वहीं प्रशासन और JSCA की कमिटी तैयारी में जुटी है. जिससे खेल प्रेमियों को बेहतर सुविधा दी जाए. और टिकट से लेकर अन्य सभी सुविधा को बेहतर किया जा सके. 

  1. Wing A-Lower Tier  Rs.3,000
  2. Wing A-Upper TierRs.2,000
  3. Wing B-Lower Tier  Rs.3,500
  4. Wing B-Upper Tier Rs.2,500
  5. Wing C-Lower Tier Rs.3,000
  6. Wing C-Upper Tier Rs.2,000
  7. Wing D-Lower Tier Rs.3,000
  8. Wing D-Spice Box Rs.2,500
  9. East & West Hill Rs. 1,600
  10. Amitabh Choudhary Pavilion-Premium Terrace Rs.4,500
  11. President's Enclosure (with Hospitality) Rs. 18,000
  12. Hospitality Box (with Hospitality) Rs. 9,000
  13. Corporate Box (with Hospitality) Rs.8,000
  14. Corporate Lounge (with Hospitality) Rs.15,000
  15. M.S. Dhoni Pavilion - Luxury Parlour (with Hospitality) Rs. 10,000
  16. Donors Enclosure Rs.4,000

JSCA स्टेडियम में 50 हजार सीट की क्षमता है. ऐसे में करीब 40 हजार टिकट की बिक्री की जाएगी. साथ ही 3900 पास रखे गए है. ऐसे में इस मैच के दौरान स्टेडियम में में भीड़ खचा खच होने का अनुमान है.