जमशेदपुर में धूमधाम से मना छठ महापर्व, रघुवर दास ने पूरे परिवार के साथ दिया उदीयमान सूर्य को अर्घ्य

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 16, 2026

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): लोकआस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर लौहनगरी जमशेदपुर में भी छठ महापर्व की धूम देखने को मिली। शहर के विभिन्न नदी घाटों और छठ पूजा स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिली। यहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने पूरे परिवार के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान उनकी पत्नी रुक्मणि देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू भी मौजूद रहीं। परिवार के सभी सदस्यों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की और अर्घ्य दिया।

सूर्य मंदिर छठ घाट पर सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना हुआ था। छठी मइया के पारंपरिक गीतों और भगवान सूर्य के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। व्रतियों और उनके परिजनों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा की। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया।

अर्घ्य अर्पित करने के बाद रघुवर दास और उनके परिवार ने भगवान भास्कर से झारखंड और पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन हुआ और चार दिवसीय छठ महापर्व की विधिवत पूर्णाहुति हुई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।