पटना पुलिस की तत्परता से बची बच्ची की जान, डूबने लगी तो पुलिसकर्मी ने पानी में लगा दी छलांग, वीडियो वायरल

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 16, 2026

पटना में छठ महापर्व के दौरान पुलिस की मुस्तैदी और मानवता की मिसाल देखने को मिली। कादिरगंज थाना क्षेत्र के डेमा छठ घाट पर रविवार को देर शाम एक बच्ची अचानक पानी में डूबने लगी। बच्ची को डूबता देख घाट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी ने बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

पुलिसकर्मी की तत्परता और सूझबूझ से बच्ची की जान बच गई। इसके बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी बच्ची को बचाने के लिए पानी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं।

छठ घाट पर तैनात पुलिसकर्मी की इस तत्परता की सराहना हो रही है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिसकर्मियों की सतर्कता कितनी अहम होती है।