रसुवा जिले के टिमुरे में भोटेकोशी नदी की बाढ़ के बीच मलबे में दबी 6 साल की बच्ची को तीन दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया गया. सशस्त्र पुलिस की टीम बाढ़ में फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान चला रही थी, तभी जवानों को मिट्टी के नीचे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत खुदाई कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के बाद उसकी हालत कमजोर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया, जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. खराब मौसम और रात होने की वजह से उसे शुक्रवार को हेलिकॉप्टर से काठमांडू नहीं लाया जा सका था.
नेपाल में कुदरत का कहर, मलबे में 3 दिन दबी रही 6 साल की बच्ची; रोने की आवाज सुनकर हुआ जिंदा रेस्क्यू...
रसुवा जिले के टिमुरे में भोटेकोशी नदी की बाढ़ के बीच मलबे में दबी 6 साल की बच्ची को तीन दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया गया.
