बोकारो में जिला खेल पदाधिकारी के पति ने लगाया मारपीट का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 10, 2026

बोकारो की जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन के पति रमेश कुमार ने अपनी पत्नी, सास और ड्राइवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, इस संबंध में उन्होंने सिटी थाना में आवेदन दिया वही पुलिस ने रमेश कुमार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा,

बोकारो की जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन के पति रमेश कुमार ने अपनी पत्नी, सास और ड्राइवर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, इस संबंध में उन्होंने सिटी थाना में आवेदन दिया वही पुलिस ने रमेश कुमार को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां उनके कंधे, हाथ और जांघ पर दांत काटने के निशान मिलने की बात सामने आई है.

क्या हैं पूरा मामला

रमेश कुमार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ड्राइवर को धमकी देने के सवाल पर पत्नी के साथ उनकी बहस हुई, जो बाद में झगड़े में बदल गई, उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. साथ ही, थाना परिसर में मौजूद रहने के दौरान हेमलता बुन के फूफाजी द्वारा फोन पर धमकी दिए जाने का भी दावा किया है, रमेश कुमार का कहना है कि डीसी के स्टेनो अजय के द्वारा इसे संरक्षण दिया जा रहा है उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग भी की है.

रमेश कुमार ने बताया कि वह रिटायर्ड सोल्जर हैं और नौकरी छोड़ने के बाद परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वहीं, मामले में जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

फिलहाल, पुलिस आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है और पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है.