जमशेदपुर में कैसे गई दो जूनियर डॉक्टरों की जान,डिमना तलाब में मिली लाश

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 24, 2026

जमशेदपुर के डिमना में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से एमजीएम के 2 जूनियर डॉक्टरों की  मौत हो गई. वहीं, हादसे के करीब 6 घंटे बाद शुक्रवार को टाटा स्टील के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टर समीर और सक्षम के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया है. आपको बता दें कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): गुरुवार की रात जमशेदपुर के डिमना में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से एमजीएम के 2 जूनियर डॉक्टरों की  मौत हो गई. वहीं, हादसे के करीब 6 घंटे बाद शुक्रवार को टाटा स्टील के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टर समीर और सक्षम के शव को तालाब से बाहर निकाल लिया है. आपको बता दें कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.इस दौरान मौके पर जूनियर डॉक्टरों के परिजन भी मौजूद रहे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था.

मामले की जांच में जुटी है पुलिस 

वहीं, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ.आपको बता दें कि गुरुवार रात समीर, सक्षम और यश नाम के एमजीएम के तीन जूनियर डॉक्टर तालाब किनारे पार्टी कर रहे थे. यह क्षेत्र प्रशासन द्वारा खतरा जोन घोषित किया गया है, लेकिन फिर भी ये लोग यहां आकर पार्टी कर रहे थे. यहां लोगों के आने-जाने पर भी रोक लगाई गई है.

पढ़िये क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक जूनियर डॉक्टर का फ़ोन  पानी में गिर गया. जिसके बाद वो पानी में उतरा लेकिन गहराई अधिक होने की वजह से वह डूबने लगा.उसे बचाने के लिए दूसरा डॉक्टर भी तालाब में कूद गया, लेकिन वह भी पानी में फंस गया. वहीं, दोनों को बचाने के प्रयास में तीसरा डॉक्टर यानी यश भी पानी में उतर गया.हालांकि, उसे तैरना आता था, इसलिए वह बाहर निकल गया, जबकि सक्षम और समीर की डूबने से मौत हो गई.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा