दुखद : मकान मालिक के परिवार से आहत होकर छात्रा ने खाया जहर ! इंस्टाग्राम पर वीडियो किया पोस्ट, इलाज के दौरान मौत

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • July 27, 2026

मकान मालिक से आहत होकर  छात्रा ने खाया जहर , इंस्टाग्राम पर वीडियो  किया पोस्ट, इलाज के दौरान मौत 

भागलपुर तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही इंटर की छात्रा ने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली इलाज के दौरान जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है मृतका की पहचान कटहारा कुमारपुर बाथ थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार की 16 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है वह पिछले कुछ महीनों से भागलपुर में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही थी बताया गया कि जहर खाने के बाद शिवानी ने दो वीडियो रिकॉर्ड कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए वीडियो में कहा है कि उसने जहर खा लिया है और इसके लिए अपने साथ किराये के मकान में रहने वाले लालमोहन ठाकुर, उनकी पत्नी और उनकी पुत्री जाह्नवी शर्मा को जिम्मेदार ठहराया उसने आरोप लगाया कि पिछले दस दिनों से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे तुरंत भागलपुर के लिए रवाना हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं पुलिस का कहना है कि छात्रा के वीडियो, परिजनों के आरोप और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है