देवघर में चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 14, 2026

देवघर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. टाउन थाना पुलिस ने रंगदारी, मारपीट और अवैध हथियार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

 

देवघर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. टाउन थाना पुलिस ने रंगदारी, मारपीट और अवैध हथियार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो 7.65 एमएम पिस्टल, कारतूस और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ करीब 48 गंभीर मामले दर्ज हैं.


दरअसल, देवघर शहर के व्यवसायी अमरनाथ केसरी अपने परिवार के साथ ILEX सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि फिल्म के इंटरवल के दौरान विकास पालिवार उर्फ भाखड़ बोस और उसके साथियों ने अमरनाथ केसरी के बेटे के साथ मारपीट की और रंगदारी की मांग की.

घटना के बाद टाउन थाना में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया गया. इसके बाद SIT ने लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ हथियारबंद अपराधी शहर में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऋषभ दास, विकास पालिवार उर्फ भाखड़ बोस, सौरभ सिंघारी और प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो 7.65 एमएम पिस्टल, कारतूस और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत करीब 48 गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी सोनू नरवाल गैंग से भी जुड़े रहे हैं.

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके पूरे आपराधिक नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और अन्य आपराधिक कनेक्शन की जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम खुलासे हो सकते हैं.