बड़ी खबर: बोकारो में दर्दनाक हादसा, कोयले का ढेर धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 5, 2026

बोकारो(BOKARO): बेरमो के कथारा कोलियरी में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. पांच नंबर स्टॉकयार्ड में जलावन के लिए कोयला इकट्ठा कर रही महिलाओं पर अचानक कोयले का बड़ा ढेर गिर गया. इस हादसे में छह महिलाएं और एक पुरुष समेत सात लोग इसकी चपेट में आ गए. अचानक हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

अस्पताल में तीन महिलाओं ने तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और बाकी लोगों की मदद से सभी को मलबे से निकालकर सीसीएल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान कौशल्या देवी, पुष्पा देवी और एक अन्य महिला के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं बांध बस्ती की रहने वाली थीं. हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है.

मौके पर पहुंची पुलिस और सीसीएल प्रबंधन

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीसीएल प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.