Breaking: पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से 5 की मौत

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 23, 2026

मेदिनीनगर: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करमा पूजा विसर्जन के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त 5 लोग करमा पूजा की प्रतिमा विसर्जन करने नदी गए थे. इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पानी से सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक सभी की जान जा चुकी थी.