BREAKING:रांची में बड़ा हादसा,पुरानी पानी टंकी गिरी,मलबे में दबे मजदूर

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 9, 2026

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया.  कोतवाली थाना के पीछे स्थित एक पुरानी पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई.  टंकी के मलबे में दो मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. 

रांची: राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया.  कोतवाली थाना के पीछे स्थित एक पुरानी पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई. टंकी के मलबे में दो मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. जिसमें एक शव को बाहर निकाला गया. दूसरे मजदूर की तलाश जारी है. मलबे को हटाने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया.     

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि उसके नीचे दबे मजदूरों का पता लगाया जा सके. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए.

मौके पर कोतवाली डीएसपी, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं.  प्रशासन की टीम भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

जानकारी के अनुसार, जिस पानी की टंकी में हादसा हुआ, वह काफी पुरानी बताई जा रही है.  हालांकि, टंकी अचानक क्यों गिरी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है.  पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है.

फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है.  मलबा पूरी तरह हटाए जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कितने लोग हादसे की चपेट में आए हैं. प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है.