JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के PA ब्रज कुमार गिरफ्तार,पूछताछ में खुलेंगे कई राज

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • August 17, 2026

JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक ब्रज कुमार राम को सीआईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ़्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद जेल भेज दिया गया.इधर दूसरी तरफ JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से भी 48 घंटे की पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. सीआईडी लगातार 14 वीं JPSC परीक्षा में हुए गड़बड़ी में कार्रवाई कर रही है.सीआईडी की कोशिश है कि इस परीक्षा में नौकरी बेचने वाले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सके. जिससे इस पूरे चयन को तोड़ा जा सके.

रांची(RANCHI): JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक ब्रज कुमार राम को सीआईडी ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ़्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया. जिसके बाद जेल भेज दिया गया.इधर दूसरी तरफ JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से भी 48 घंटे की पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. सीआईडी लगातार 14 वीं JPSC परीक्षा में हुए गड़बड़ी में कार्रवाई कर रही है.सीआईडी की कोशिश है कि इस परीक्षा में नौकरी बेचने वाले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा जा सके. जिससे इस पूरे चयन को तोड़ा जा सके.

 

दरअसल JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच का जिम्मा राज्य सरकार ने सीआईडी को दिया है. जिसमें सीआईडी की स्पेशल टीम पूरे सिंडीकेट को डिकोड करने की कोशिश कर रही है. इसमें एक एक कर कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. तत्कालीन अध्यक्ष से लेकर परीक्षा में सेटिंग करने वाले 20 से ज्यादा लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. जिसके बाद उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे जांच को बढ़ाते हुए कई जगहों पर छापेमारी भी की है. जिसके बाद अब JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक ब्रज कुमार को गिरफ्तार किया है.

ब्रज कुमार से 10 अगस्त को भी पूछताछ की गई थी. इसी दिन अजिता भट्टाचार्य और अन्य सदस्यों से भी लंबी पूछताछ सीआईडी कार्यालय में की गई थी. जिसके बाद दोबारा से ब्रज कुमार को तलब किया और आखिर में लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ़्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया और फिर जेल भेजा गया. सीआईडी ब्रज को रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ कर सकती है. जिससे इनकी कितनी भूमिका था उसका खुलासा हो सके.

कौन है अजिता भट्टाचार्य

अजिता  भट्टाचार्य राज्य की सत्ता में काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी है.  उन्हे राज्य सरकार ने 2021 में कैबिनेट से मंजूरी के बाद सदस्य नियुक्त किया था. जिसके बाद 14 वीं JPSC परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगा और फिर सीआईडी की जांच शुरू. जांच शुरू होने के बाद अजिता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.