BIGBREAKING:कोडरमा में हाइवा और ऑटो की जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 28, 2026

डोमचांच थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास हाइवा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

कोडरमा(kodarma): जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर रायडीह मोड़ के पास हाइवा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश शुरू हुई.

दोनों गाड़ियां विपरीत दिशा से आ रही थीं

हाइवा नवलशाही से डोमचांच की ओर जा रहा था. वहीं, ऑटो डोमचांच से नवलशाही की तरफ आ रहा था. इसी दौरान रायडीह मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर के बाद ऑटो में बैठे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया.

इलाज के दौरान अकबर अली ने तोड़ा दम

अस्पताल में इलाज के दौरान दो घीयलों की मौत हो गई. जिसमे से एक  मृतक की पहचान रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित नूरी मस्जिद निवासी अकबर अली के रूप में हुई है. वहीं, हादसे में एक और लोग घायल है.  घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

 

रिपोर्ट- अरुण बर्नवल