BIG BREAKING: रांची में भारी बारिश का अलर्ट, कल स्कूल बंद रखने का आदेश

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 25, 2026

भारी बारिश के अलर्ट के बाद सभी सरकारी और निजी स्कूल को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जिला दंडाधिकारी ने वर्ग- KG से वर्ग-12 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया है. यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर लिया गया है. 

रांची(RANCHI): जिला में भारी बारिश के अलर्ट के बाद सभी सरकारी और निजी स्कूल को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जिला दंडाधिकारी ने वर्ग- KG से वर्ग-12 तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया है. यह फैसला बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर लिया गया है.     

जिसमें बताया गया भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर 26.09.2026 को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-34 के तहत दिया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड, राँची के विशेष बुलेटिन दिनांक 25.09.2026 को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में  येलो जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है.

हालांकि, सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और  शिक्षकेतर कर्मी अवधि में ई-विद्यावाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि उक्त अवधि के दौरान किसी विद्यालय में अनिवार्य परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो उनके संचालन के संबंध में संबंधित विद्यालय प्रधान अपने विवेकानुसार निर्णय लेंगे.

यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि भारी बारिश के कारण होने वाली संभावित परेशानियों से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके.आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे.