BIGBREAKING: रांची में CRPF हवलदार ने खुद को मारी गोली,मौके पर गई जान

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • September 27, 2026

रांची के CRPF तिरिल में हवलदार ने खुद को गोली मार दी. अपनी सर्विस बंदूक से गोली मार कर आत्म हत्या कर लिया. घटना के बाद हड़कंप मच गया. 

रांची: राजधानी रांची के CRPF तिरिल में हवलदार ने खुद को गोली मार दी. अपनी सर्विस बंदूक से गोली मार कर आत्म हत्या कर लिया. घटना के बाद हड़कंप मच गया. मृतक हवलदार पलामू का रहने वाला है. घटना के बाद CRPF के अधिकारी मौके पर पहुँच कर जांच में जुटे है. साथ ही पूरे मामले की जानकारी ली है.

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे हवलदार ने खुद को गोली मारी है. गोली की आवाज सुन कर जवान दौड़े तो देखा हवलदार भुवनेश्वर पाल सामने गिरे थे. जवानों ने तुरंत इसकी सूचना अपने सीनियर अधिकारियों को दिया. जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और तहकीकात शुरू कर दी है. वहीं घटना के बाद FSL की टीम भी मौके पर पहुंची और सैंपल इकट्ठा कर रही है.       मृतक हवलदार पलामू के हुसैनाबाद का रहने वाला है. लंबे समय से उसकी पोस्टिंग रांची CRPF कैम्प में थी. अचानक सुबह उठने के बाद उसने 9 बजे खुद को गोली मार ली. घटना की सूचना CRPF के अधिकारियों ने परिजनों को दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का बुरा हाल है. वहीं हुसैनाबाद में भी शोक की लहर है.        

पोस्टमार्टम के बाद शव को भेजा जाएगा गाँव

बता दे कि भुवनेश्वर पाल के शव का रांची रिम्स में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जिसके बाद परिजनों को दिया जाएगा. फिलहाल घटना के बारे में CRPF अधिकारियों की पूरी जानकारी दी जाएगी. आखिर घटना कैसे हुई और इसके पीछे की क्या वजह हो सकती है.