रांची: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में देर रात एक भयावह सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. तेज रफ़्तार कार की टक्कर सड़क पर ख़डी टेलर से हो गई. जिसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. साथ ही सभी कार सवार की मौक़े पर ही जान चली गई. मृतक में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुरे मामले की जाँच में जुटी है. बताया जा रहा है कि देर रात करीब 2-3बजे मरीन ड्राइव के पास यह हादसा हुआ. सड़क पर पहले से एक टेलर खड़ी थी. इसी बीच तेज रफ़्तार कार सीधे टेलर से भीड़ गई. जिसमें कार सवार सार्थक, वंशिका, नमन गुप्ता और त्रिसा चौधरी की जान चली गई.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शव को कार से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि सभी शव कार में फंस गए थे. कड़ी मशक्क्त के बाद गैस कटर से गाड़ी को काट कर शव बाहर निकाला जा सका. उसके बाद सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
घटना पर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है. इस घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी का भी निधन हुआ है. उन्होंने इस घटना पर दुख जताया है.