पाकुड़ के होटल में ठहरे मालदा के 26 जिला परिषद सदस्य, बंगाल पुलिस के पहुंचने पर हंगामा

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 3, 2026

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के 26 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य झारखंड के पाकुड़ स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं. इसी दौरान मालदा पुलिस सूचना मिलने पर होटल पहुंची और सदस्यों को अपने साथ ले जाने की कोशिश की. इसको लेकर होटल में हंगामा शुरू हो गया.

 

पाकुड़ (PAKUR):पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के 26 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य झारखंड के पाकुड़ स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं. इसी दौरान मालदा पुलिस सूचना मिलने पर होटल पहुंची और सदस्यों को अपने साथ ले जाने की कोशिश की. इसको लेकर होटल में हंगामा शुरू हो गया.

जिला परिषद सदस्यों का आरोप है कि वे अपनी मर्जी से पाकुड़ आए हैं, लेकिन पुलिस उन पर दबाव बना रही है. विरोध के दौरान पुलिस और सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई. इसके बाद पाकुड़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और मामला शांत कराया. जिला परिषद सदस्य सागरिका सरकार ने आरोप लगाया कि 6 अक्टूबर को मालदा में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है.

चुनाव से पहले पुलिस के जरिए सदस्यों पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने महिला सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया है. बताया जा रहा है कि मालदा जिले की कुल 43 जिला परिषद सीटों में तृणमूल कांग्रेस ने 34, कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की है. फिलहाल पाकुड़ के होटल के बाहर बंगाल पुलिस मौजूद है. हालांकि, पूरे मामले पर बंगाल पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

रिपोर्ट: विकास कुमार