जमुई सदर अस्पताल में दो प्रसूता की मौत,डॉक्टर के गायब रहने का आरोप,गुस्से में पहुंची मंत्री श्रेयसी

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 4, 2026

 बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे है. अब जमुई सदर अस्पताल से खबर सामने आई है. जहां ड्यूटी से गायब डॉक्टर की लापरवाही ने अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता और एक गर्भवती महिला की जान ले ली. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और अस्पताल में हंगामा किया.

पटना: बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करने के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे है. अब जमुई सदर अस्पताल से खबर सामने आई है. जहां ड्यूटी से गायब डॉक्टर की लापरवाही ने अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता और एक गर्भवती महिला की जान ले ली. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा और अस्पताल में हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक सह मंत्री श्रेयसी सिंह भी अस्पताल पहुंची. जहां अस्पताल की लापरवाही देख कर भड़क गई. उपाधीक्षक को जमकर फटकार लगा.          

मामला शनिवार देर रात का है. जब जमुई सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला चिकित्सक अस्पताल से गायब दिखी.आरोप है कि इस दौरान सदर अस्पताल में एक गर्भवती और एक प्रसूता की मौत हो गई. सूचना पर खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह रविवार की दोपहर बाद सदर अस्पताल पहुंची.  जहां घटना की जानकारी लेने के बाद मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते वो आग बबूला हो गई. बारी-बारी से लोगों की शिकायत मिलने पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टर शालिनी सिंह के नहीं रहने पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक और इमरजेंसी के चिकित्सक को फटकार लगाई.  

मंत्री की डांट  फटकार पूरे अस्पताल में काफी देर तक छाई रही. मौके पर मृतका के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. मंत्री के फटकार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है.  मंत्री ने सदर अस्पताल उपाधीक्षक को फौरन कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए डीएम  आवास पर पहुंच गई और वैसे लापरवाह महिला चिकित्सक डाक्टर शालिनी समेत अन्य लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही. मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि हर हाल में दोषी महिला चिकित्सक पर कार्रवाई होगी और एफआईआर भी दर्ज कराने की बात कही गयी. हालांकि जिलाधिकारी नवीन ने बताया कि इस मामले में DDC के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर दी गई है. पूरे घटना क्रम की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.