Batwara 1947 को प्रमोट करने पटना पहुंचे सनी देओल

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • August 2, 2026

: 'गदर', 'इंडियन' और 'घातक' जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल रविवार को अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे. इस दौरान उनके बेटे भी उनके साथ मौजूद रहे. पटना एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

पटना (PATNA): 'गदर', 'इंडियन' और 'घातक' जैसी सुपरहिट एक्शन फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड के दमदार अभिनेता सनी देओल रविवार को अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे. इस दौरान उनके बेटे भी उनके साथ मौजूद रहे. पटना एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मीडिया से बातचीत में सनी देओल ने कहा कि उन्होंने फिल्म के प्रचार की शुरुआत बिहार से इसलिए करने का फैसला किया है, क्योंकि यहां के लोगों से उन्हें हमेशा भरपूर प्यार और समर्थन मिला है.

पढ़िये मीडिया से बात  करते समय सनी देयोल ने क्या कहा

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सनी देओल ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत बिहार से करने का फैसला किया है और यहां के दर्शकों से उन्हें हमेशा खास प्यार मिला है. उन्होंने बताया कि पटना से प्रमोशन की शुरुआत करने के बाद वह देश के अन्य शहरों में भी फिल्म का प्रचार करेंगे. सनी देओल ने यह भी बताया कि इस फिल्म में उनके बेटे भी उनके साथ नजर आएंगे, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी.

एक झलक पाने के लिए बेकाबू दिखे प्रशांसक

पटना एयरपोर्ट पर सनी देओल की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद रहे. जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकले, फैंस ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उनका स्वागत किया. कई प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेने और तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश की. इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला. सनी देओल ने भी हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके प्यार के लिए आभार जताया. इसके बाद वह फिल्म के प्रमोशन से जुड़े निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए.