मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान- बिहार में संगठित अपराध खत्म, छोटे-मोटे अपराधों पर जल्द लगेगी लगाम

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • November 5, 2026

पटना:बिहार में एक समय था जब संगठित गिरोह और माफिया का राज चल रहा था. लेकिन अब सुशासन  की सरकार है. कुछ इलाके में छोटे मोटे अपराधी सक्रिय है. जिनपर भी शिकंजा कसा जा रहा है. अब सीएम सम्राट का साफ आदेश है अपराधी या तो बिहार छोड़ दे या अपराध छोड़ दे. सीएम के आदेश का असर भी दिखा है. पुलिस एक्शन में आई और बीते आठ माह में 64 हजार से ज्यादा आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई. जिससे जनता का भरोसा पुलिस और सरकार पर मजबूत हुआ है. 

दरअसल बिहार में सम्राट सरकार अपराध और माफिया के खिलाफ ज़ीरो टोलरेंस पर काम कर रही है. जिससे राज्य के किसी भी जिले कस्बे में कोई किसी के द्वारा सताया ना जाए. हर कोई हशी खुशी अपनी ज़िंदगी गुजार सके. सीएम के आदेश के बाद जिसके राज्य की पुलिस भी एक्शन में आई. माफिया को खत्म किया. और संगठित गिरोह पर लगाम लगाया. जिससे राज्य के कारोबारी और आम लोग चैन की सांस ले रहे है. 

अब सीएम सम्राट चौधरी ने कई मौके पर साफ संदेश दिया है. बिहार अब जंगलराज वाला बिहार नहीं है. यहाँ मजबूत डबल इंजन की सरकार चल रही है. और कोई भी गैर कानूनी तरीके से काम करेगा. उसपर शिकंजा कसेगा. चाहे वह कितना भी पवारफूल क्यों ना हो. राज्य की जनता ने जो भरोसा कर सत्ता दी है. उनसे वादा है कि बिहार में कोई भी असुरक्षित नहीं होगा. सभी की सुरक्षा की जिम्मेवारी उनकी होगी. साथ ही सीएम ने कहा कि राज्य में एक समय था जब संगठित अपराध का बोल बाला था. लेकिन आज सब खत्म हो गए. कुछ छोटे मोटे अपराध अभी भी हो रहे है. इसपर लगाम लगाने के लिए पुलिस काम कर रही है. 

अब अगर आकड़ों पर गौर करें बीते आठ महीने में 64 हजार लोग सलाखों के पीछे पहुंचे है. लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है. जिसमें हत्या,रंगदारी समेत अन्य अपराध से जुड़े आरोपी शामिल है। आकड़े खुद बता रहे है कि सीएम के आदेश के बाद कैसे एक्शन तेज हुआ है. जिससे राज्य के लोगों के बीच में किसी तरह का डर और खौफ ना हो वह निडर होकर कहीं भी निकले. घर से बाहर जाने में कोई चिंता ना हो.