पटना: बिहार के लोगों के छठ का पर्व सबसे बड़ा पर्व है. देश या दुनिया के किसी भी कोने में रहते है छठ महापर्व पर्व पर अपने गाँव शहर लौटटे है. ऐसे में दिवाली के समय से ही बिहार आने वाली सभी ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है. जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से आग्रह कर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन के संचालन की मांग की. जिसके बाद बिहार के लोगों के लिए रेलवे ने हजारों स्पेशल ट्रेन की शुरुआत कर दी. साथ ही कई नई ट्रेन का संचालन किया जाना है.
स्पेशल ट्रेन की संचालन पर सीएम सम्राट ने कहा कि दिल्ली में मैने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. हमने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि छठ और दिवाली में बिहार के रहने वाले लोगों के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाए. पिछली बार 10 हजार से अधिक ट्रेन चलाई गई थी, इस बार उससे अधिक ट्रेन चलाने का आग्रह किया है ताकि पर्व में जो लोग बिहार आना चाहते हैं वह आसानी से आ सकें.
ऐसे में अब छठ महापर्व को लेकर जहां एक तरह स्पेशल ट्रेन के जरिए लोगों को राहत देने की कोशिश की गई है तो दूसरी तरफ बिहार सरकार बड़े शहर और दूसरे राज्य से बस का भी संचालन किया जा रहा है. जिससे महापर्व पर अपने गाँव शहर आने वाले यात्रियों को दिक्कत ना हो. साथ ही यात्री सुविधा को देखते हुए रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई और शुद्ध पेय जल की मुक्कमल व्यवस्था की गई है.
राज्य सरकार का साफ मानना है कि किसी भी कीमत पर बिहार के लोगों को कोई परेशानी ना हो. वह अच्छे वातावरण में पर्व मनाए और अपनों के बीच समय पर पहुंच सके.
