पटना के फतुहा में पुलिस मुठभेड़, डकैत गिरोह का सरगना शुभम घायल

THENEWSPOST
THENEWSPOST

Digital News Desk • October 14, 2026

पटना: बिहार की राजधानी पटना में बुधवार सुबह अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. घटना फतुहा बाईपास फोरलेन के पास की है, जहां पुलिस की गोली लगने से शुभम उर्फ झामु घायल हो गया. उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक पटना सिटी का रहने वाला शुभम उर्फ झामु कथित तौर पर डकैत गिरोह का सरगना है. बताया जा रहा है कि वह बुधवार सुबह फोरलेन के पास डकैती की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था. इसी दौरान पुलिस को उसके बारे में सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की.इस दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें शुभम को गोली लग गई.

घटना के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है. पुलिस के अनुसार, शुभम के खिलाफ पटना के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.