बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के रूप में 20 साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से सुशासन दिवस मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार को विकास की नई दिशा देने का काम किया है. उनके नेतृत्व में राज्य में कई क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने और विकास की राह पर ले जाने में उनके पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है.
निशांत ने इस मौके पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि जेडीयू की मजबूती में पार्टी के हर कार्यकर्ता और नेता की अहम भूमिका है. सभी लोगों के सहयोग और मेहनत से ही संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे. संगठन को मजबूत करना और सभी के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी.
जेडीयू की ओर से मनाए जा रहे सुशासन दिवस को नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर और बिहार में उनके लंबे शासनकाल से जोड़कर देखा जा रहा है. इस आयोजन के जरिए पार्टी उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखने के साथ-साथ संगठन में नई ऊर्जा भरने का प्रयास कर रही है.
